करवा चौथ 2021: जानें तिथि/ डेट और चाँद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021)

1
302
karwa chauth 2021

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ का त्योहार सुहागिनों को समर्पित है. करवा चौथ व्रत की हिंदू धर्म में बहुत अधिक मान्यता होती है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं, आजकल तो यह व्रत पति भी अपनी पत्नी की दीर्घ आयु के लिए रखते हैं, पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर पत्नियाँ अपना व्रत खोलती हैं.

हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पावन व्रत मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को सुहागिन महिलाएं पती की लंबी उम्र के लिए रखती हैं।

करवा चौथ की विधि

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ का व्रत निर्जला व्रत होता है। इस व्रत में पानी का सेवन भी नहीं किया जाता है। इस दिन करवा चौथ माता और गणेश जी की पूजा की जाती है. व्रत की शुरुआत महिलाएं परंपरा के अनुसार सुर्योदय से पहले सास द्वारा भेजी सरगी खाकर करती हैं.

इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ औरतें सुहागन की तरह तैयार होती हैं और व्रत की पूजा की जाती है, शाम को पूजा करने के बाद महिलाएं साथ बैठकर व्रत कथा का पाठ भी करती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है और इसे ही करवा चौथ कहा गया है। इसके इलावा करवा चौथ को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। करवा या करक का अर्थ घड़ा होता है जिससे चंद्रोदय के बाद चाँद को अर्घ्य दिया जाता है।

Karwa Chauth 2021

Karwa Chauth 2021- Date

इस बार करवा चौथ 24 अक्टूबर 2021 रविवार को मनाई जाएगी।

करवा चौथ व्रत पूजा सामग्री लिस्ट

चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शुद्ध घी, दही, मिठाई, मेहंदी, गंगाजल, अक्षत (चावल), सिंदूर, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, जल का लोटा, लकड़ी का आसन, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा (दान) के लिए पैसे आदि।

जानिए: करवा चौथ की सरगी में आप क्या क्या खा सकती हैं?

करवा चौथ पूजा का समय (Karwa Chauth 2021)

इस बार पूजा का समय शाम 5:43 से शुरू होकर 6:59 तक होगा.

चांद निकलने का शुभ समय

इस बार चाँद निकलने का समय रात्रि- 08 बजकर 07 मिनट होगा. भारत के अलग अलग स्थानों पर चाँद निकलने का समय विभिन्न हो सकता है.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here